घर का बना मावा गुजिया रेसिपी - अपनों के साथ, मधुसूदन का स्वाद
त्यौहारी सीज़न हो और घर में गुझिया ना बने, ऐसा हो ही नहीं सकता!
इस होली, या कोई भी स्पेशल मौके पर, होली के लिए बिल्कुल घर का बना मावा गुझिया बनाएं, वो भी मधुसूदन फुल क्रीम दूध और देसी घी के बेहतरीन स्वाद के साथ।
ये रेसिपी इतनी आसान है कि पहली बार बनाने वाले भी बिना टेंशन के बन सकते हैं।
कवर के लिए सामग्री:
- 2 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच मधुसूदन घी (मोयन के लिए)
- थोड़ा गुनगुना पानी (जरुरत के हिसाब से, आटे के लिए)
मावा सामग्री:
- 1 लीटर मधुसूदन फुल क्रीम दूध
मावा बनाने का तरीका:
- एक हैवी बॉटम कढ़ाई या पैन में मधुसूदन फुल क्रीम दूध दाल कर गैस पर चढ़ा दें।
- दूध को मध्यम आँच पर उबालें।
- जब दूध उबलने लगे, तो आंच हल्की कर दें और लगातार चलते रहें।
- धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होता जाएगा और पानी सूखता जाएगा।
- जब दूध बिल्कुल गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें।
बस, इतना सा प्रोसेस है. आपका ताज़ा घर का बना मावा तैयार है। इसी मावा का इस्तेमाल हम गुजिया के भरन में करेंगे।
मावा भरने के लिए सामग्री:
- 1 कप मावा (खोया)
- ½ कप पिसी हुई चीनी
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश)
- ½ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
- ज़रुरत अनुसार मधुसूदन देसी घी
बनने की विधि:
चरण 1: आटा त्यार करें
एक कटोरी में मैदा, नमक और मधुसूदन घी दाल कर अच्छे से मिक्स करें।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी दाल कर मीडियम टाइट आटा गूंध लें।
आटे को ढक कर 20-25 मिनिट आराम देना जरूरी है.
चरण 2: मावा भरना बनाएं
पैन को हल्की आंच पर रखें, उसमें 1 चम्मच मधुसूदन घी डालें। अब मावा दाल कर हल्का सा भुने जब तक अच्छी खुशबू न आएं। गैस बंद करके ठंडा होने दें, फिर चीनी, सूखे मेवे और इलाइची पाउडर मिक्स करें।
चरण 3: गुझिया का आकार बनाएं
आटे की छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। हर पूरी के बीच में मावा भरकर रखें, आधा फोल्ड करें और किनारे अच्छे से चिपका दें। चाहे तो कांटा या हाथ से डिजाइन बना सकते हैं।
चरण 4: कर्ण को तलें
कढ़ाई में मधुसूदन घी गरम करें। मीडियम आंच पर गुझिया को धीरे-धीरे फ्राई करें जब तक वो गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी ना हो जाएं। निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख लें।
सर्विंग टिप
गुझिया ठंडी होने पर और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसे एयरटाइट डब्बे में रख कर 7-8 दिन तक आनंद ले सकते हैं।
त्योहारों का मौसम है, अपने प्यार और मिठास को शेयर करें मधुसूदन फुल क्रीम दूध और मधुसूदन देसी घी के भरोसे के साथ।घर की मिठाई, अपनों के साथ।